मुजफ्फरपुर। मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी परिवार की बैठक रविवार को भगवानपुर स्थित दृष्टि ट्यूटोरियल परिसर में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा डिजिटल चैनल एवं विभिन्न माध्यमों से जुड़े पत्रकारों को संगठन से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई।
वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि संगठन की ओर से ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम अब त्रैमासिक रूप से आयोजित किया जाएगा। इसके तहत इस वर्ष सितंबर और दिसंबर तथा अगले वर्ष मार्च एवं मई में कार्यक्रम होंगे। साथ ही संगठन का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 1 मई को मनाने तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मासिक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की घोषणा की गई। सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी पारू विधान सभा अध्यक्ष विनोद पासवान एवं सह प्रभारी रंजन कुमार को बनाया गया। इसके साथ ही विनोद पासवान को पारू और साहेबगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर क्षेत्र के लिए वरीय पत्रकार वरुण कुमार, सकरा-मुरौल के लिए इम्तेयाज अहमद एवं अनिल कुमार, कांटी-बरूराज के लिए रोहित रंजन एवं राकेश कुमार, मीनापुर के लिए अनिल कुमार, बोचहा के लिए चंद्रभूषण कुमार, गायघाट-बंदरा के लिए अमरेश कुमार एवं राजेश कुमार तथा कुढ़नी के लिए चंदन कुमार और औराई-कटरा के लिए शीतेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार एवं धीरेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई। बताया गया कि नए सदस्यों का संगठन का पहचान पत्र शीघ्र जारी किया जाएगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं वरीय पत्रकार पंकज राकेश, ब्रजेंद्र कुमार ने कहा कि अन्य जिलों में भी इस तरह के बैठक कर जल्द ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मौके पर जिले के सभी विधानसभा अध्यक्ष उपस्थित रहे।
