Skip to main content

अगस्त-सितंबर में चलेगा विशेष अभियान, बिहार के छह जिलों के साथ नेपाल के पत्रकारों को भी जोड़ा जाएगा

बंदरा(मुजफ्फरपुर)। भारत-नेपाल पत्रकारों के संगठन मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के सदस्यता अभियान की शुरुआत सोमवार को गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बंदरा से हुई। संगठन के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि अगस्त और सितंबर माह में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और फारबिसगंज समेत नेपाल के विभिन्न जिलों के पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

  उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के पत्रकारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत करना है।

  अभियान के दौरान वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी, वैशाली जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार, मुजफ्फरपुर जिला उपाध्यक्ष एवं वरीय पत्रकार पंकज राकेश सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। बंदरा में अभियान की शुरुआत के मौके पर गायघाट विधानसभा अध्यक्ष अमरेश कुमार के अलावा वरीय पत्रकार अनिल झा, संतोष मिश्रा, रामकिंकर मिश्रा, राजेश कुमार साह, शिवनाथ कुमार सहनी समेत कई पत्रकारों ने भाग लिया।

   संगठन के जिला सदस्यता प्रभारी व वरीय पत्रकार विनोद पासवान ने बताया कि निर्धारित अवधि में अधिक से अधिक पत्रकारों को सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply